3.88 लाख रुपये हड़पने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कैश कलेक्शन की रकम हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख 88 हजार 700 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर अल्फा-1 निवासी पुनीत कुमार के रूप में हुई है। वह ब्लिंकिट स्टोर के डिस्ट्रीब्यूटर वैश्वनी एंटरप्राइजेज के लिए कैश कलेक्शन कर रकम बैंक में जमा कराने का काम करता था। 18 अगस्त को उसने पूर्वांचल रॉयल सिटी से 3,88,700 रुपये एकत्र किए थे।

आरोप है कि बैंक में रकम जमा करने के बजाय पुनीत ने पूरी राशि अपने पास रख ली। इसके बाद उसने पैसे लूटे जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मामले की शिकायत मिलने पर बीटा-2 पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आए तथ्यों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने पुनीत से पूछताछ की। पूछताछ में उसने रकम हड़पने और लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी को गुरुवार शाम महानंदन टी-पॉइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गबन की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।