दिल्ली MCD बजट 2025: विकास, स्वच्छता और यातायात पर जोर | 10 बिंदुओं में जानें सभी प्रमुख बातें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (13 फरवरी 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) ने वित्तीय वर्ष 2025 का बजट पेश किया, जिसमें संपत्ति कर, ट्रैफिक, सफाई, जलभराव, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने बजट पेश करते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संपत्ति कर वसूला गया है और नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है।
बजट की 10 मुख्य बातें
1. संपत्ति कर और राजस्व संग्रह
एमसीडी ने संपत्ति कर में वृद्धि की है, जिससे राजस्व बढ़ाने की योजना है। जनवरी 2025 तक 288.37 करोड़ रुपये की राजस्व आय अर्जित की जा चुकी है।मोबाइल टावर पॉलिसी लागू की गई, जिससे अब तक 16.14 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
2. ट्रैफिक और पार्किंग समाधान
55 पार्किंग स्थलों पर फास्टैग पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधचिनी, लाजपत नगर, निजामुद्दीन बस्ती और गांधी मैदान में नई पार्किंग सुविधाएं शुरू की गईं। हौज खास और लाजपत नगर में स्वचालित पार्किंग का निर्माण पूरा।
3. सफाई और कचरा प्रबंधन
36 स्थानों पर एफसीटीएस (FCTS) निर्माण के लिए चिह्नित किया गया, 10 पर काम जारी।नरेला-बवाना और गाजीपुर में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की योजना। प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए द्वारका में 50 TPD क्षमता का MRF संयंत्र लगाने की योजना।
4. स्वास्थ्य सेवाएं
MCD अस्पतालों में 58.42 लाख मरीजों का OPD में इलाज।180 नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती। हस्तसाल श्मशान घाट में CNG शवदाह गृह तैयार, मंगोलपुरी में निर्माण जारी।
5. शिक्षा और कर्मचारी कल्याण
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया (450 करोड़ रुपये) दिया गया।469 पेंशन मामलों को ऑनलाइन प्रोसेस किया गया। नगर निगम की क्रेडिट रेटिंग BBB(-) प्राप्त हुई।
6. पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा
573 निगम भवनों पर 13.25 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित। 23,341 नई LED लाइटें डार्क स्पॉट्स पर लगाई गईं। 262 नए EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना।
7. सड़कों और नालों का विकास
सुल्तानपुरी रेलवे क्रॉसिंग (₹64.38 करोड़) और किशनगंज RUB विस्तार (₹48.77 करोड़) का काम जारी। तैमूर नगर नाले का सुदृढ़ीकरण (₹3.38 करोड़) और महरौली-बदरपुर रोड आउटफॉल ड्रेन का निर्माण (₹11.90 करोड़)।
8. पशु कल्याण और डेरी प्रबंधन
97,994 आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी। 111 अवैध डेयरियों को हटाया गया, 745 अवैध डेरी मालिकों के चालान किए गए।
9. गरीबों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए योजनाएं
PM स्वनिधि योजना के तहत 2,34,308 रेहड़ी-पटरी वालों को कर्ज का लाभ। नजफगढ़ के रावता और दारौला गांव को ‘मॉडल विलेज’ घोषित कर 37 करोड़ रुपये मंजूर।
10. भविष्य की योजनाएं
750 TPD क्षमता वाले तीन बायो-CBG/CNG संयंत्र लगाने की योजना। MCD ने 30 नए सार्वजनिक शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा है। MP-LAD फंड से 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास कार्य प्रगति पर।
दिल्ली नगर निगम का यह बजट शहर के विकास, पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है। सरकार का प्रयास है कि राजस्व बढ़ाकर, नई योजनाओं को लागू कर और डिजिटल तकनीक का उपयोग करके दिल्ली को अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।