3 सांसद राज्यसभा से किए जा सकते हैं निलंबित, क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13 फरवरी 2025): संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में जेपीसी रिपोर्ट (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी रिपोर्ट) को लेकर हुए हंगामे के बाद तीन विपक्षी सांसदों के निलंबन की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सभापति से इन सांसदों के निलंबन की मांग की थी।

कौन-कौन हो सकते हैं निलंबित?

•टीएमसी सांसद समीरुल इस्लाम

•टीएमसी सांसद मोहम्मद नदीमुल हक

•डीएमके सांसद एम मोहम्मद अब्दुल्ला

आरोप है कि इन सांसदों ने जेपीसी रिपोर्ट को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के उल्लंघन और असहमति नोट्स को हटाने का आरोप लगा रहा है। विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि रिपोर्ट से उनकी असहमति वाली टिप्पणियों को सेंसर कर दिया गया। इसी मुद्दे पर सोमवार को विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी सांसदों का व्यवहार संसदीय मर्यादा के खिलाफ था और उन्होंने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई। उन्होंने सभापति से इन सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निलंबन की सिफारिश करने की अपील की। इस मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ सकता है। विपक्ष पहले से ही जेपीसी रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है और अब संभावित निलंबन को लेकर संसद में और अधिक हंगामा हो सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


 

टिप्पणियाँ बंद हैं।