उद्योगों की समस्याओं पर CEO कृष्ण करुणेश ने दिए समाधान के संकेत, NΕA के साथ हुई अहम बैठक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (19 अगस्त 2026): नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में बुधवार को सेक्टर-16 स्थित बोर्ड रूम में नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के पदाधिकारियों के साथ उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने उद्यमियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को सीईओ के समक्ष रखा।
बैठक में धारा-10 बी नोटिस से जुड़े मामलों पर सीईओ ने कहा कि इन प्रकरणों का निस्तारण ओएसडी स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
वहीं, यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 से जुड़ी उन नीतियों, जिनसे उद्योगों को परेशानी हो रही है, के समाधान के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने की बात कही गई। कमेटी की बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन को भी शामिल कर सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद संबंधित बिंदुओं को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
इकाई को कार्यशील करने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के मुद्दे पर सीईओ ने कहा कि पिछले तीन वर्षों का विवरण एकत्र किया जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि एनजीटी की रोक के कारण निर्माण कार्य कितने समय तक प्रभावित रहा। रिपोर्ट के आधार पर समय-सीमा बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
इसके अलावा सशुल्क समयवृद्धि शुल्क बढ़ाए जाने तथा ई-नीलामी के जरिए आवंटित भूखंडों पर लीज रेंट प्रतिशत के बजाय प्रति वर्गमीटर की दर से लिए जाने के मामलों को आगामी बोर्ड बैठक में रखने का आश्वासन दिया गया।
प्राइवेट कंपनियों के LLP में परिवर्तन से जुड़े मामलों में CIC शुल्क की अनिवार्यता समाप्त करने और शुल्क वापस लेने की मांग पर सीईओ ने कहा कि इस संबंध में राय लेकर उचित निर्णय किया जाएगा।
बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी.के. खोसला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष मो. इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, राजन खुराना और सचिव राहुल नैयर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।