IEA के सहयोग से एसबी इंडस्ट्रीज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 कर्मचारियों की हुई जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/08/2026): साइट-B औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसबी इंडस्ट्रीज में इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) के संयुक्त सहयोग से चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच, बीमारी की प्रारंभिक पहचान तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 200 श्रमिकों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सा टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, रैंडम ब्लड शुगर (RBS), हीमोग्लोबिन (Hb), लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) और लिपिड प्रोफाइल सहित कई आवश्यक जांचें कीं। इसके अलावा एक्स-रे और मैमोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर में पैप स्मीयर, ओरल स्क्रीनिंग और स्तन परीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता वाले कर्मचारियों को डॉक्टरों ने उचित सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
एसबी इंडस्ट्रीज के सीईओ एम.पी. शुक्ला ने बताया कि शिविर में लगभग 200 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते किसी बीमारी की पहचान होने से उसका उपचार भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।
IEA अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। ऐसे में कई बार वे नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल या क्लीनिक नहीं जा पाते। इसी आवश्यकता को देखते हुए IEA की ओर से समय-समय पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

शिविर में GIMS की चिकित्सा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डॉ. अमित कुमार, मेडिकल ऑफिसर; डॉ. रम्या अभिषेक सिंह, डेंटल ऑफिसर; काजल, नर्सिंग ऑफिसर; विभा त्रिपाठी, नर्सिंग ऑफिसर तथा उदय प्रताप सिंह, पेशेंट ट्रैकर शामिल रहे। टीम ने कर्मचारियों की जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और उपचार को लेकर परामर्श भी दिया।
इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यस्थल पर आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। इनके माध्यम से लोग समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जांच करा सकते हैं और संभावित बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव हो जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी मिलता है।
शिविर के सफल आयोजन के लिए एसबी इंडस्ट्रीज सहित अन्य उद्यमियों ने GIMS की चिकित्सा टीम और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उद्यमियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।