नई दिल्ली (13 फरवरी, 2025): दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता से जाते ही दिल्ली का पावर सेक्टर चरमरा गया है।
बिजली कटौती से दिल्ली वासी परेशान
आतिशी ने बताया कि 9 फरवरी को सैनिक एनक्लेव गार्डन में 4 घंटे की बिजली कटौती हुई, 8 फरवरी की रात 9 बजे सनलाइट कॉलोनी में आधे घंटे के लिए बिजली गुल रही, 10 फरवरी को विकासपुरी में 4 घंटे की कटौती हुई, 11 फरवरी को आनंद पर्वत में 2 घंटे और मलका गंज में 5 घंटे तक बिजली नहीं थी। वहीं, 12 फरवरी को तिलक नगर में 1 घंटे और उत्तम नगर में पूरी रात बिजली गायब रही।
भाजपा के एक पदाधिकारी के ट्वीट का हवाला देते हुए आतिशी ने कहा कि संगम विहार में 6 घंटे से अधिक का पावर कट हुआ। उन्होंने दावा किया कि ऐसे सैकड़ों मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा है।
“भाजपा से सरकार नहीं संभल रही”
आतिशी ने कहा कि यह सब दर्शाता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार बिजली आपूर्ति को ठीक से मॉनिटर कर रही थी। लेकिन आम आदमी पार्टी के हटते ही पूरा पावर सेक्टर ढह गया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर फरवरी में यह हाल है तो जून में क्या होगा?”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पढ़े-लिखे लोगों की सरकार थी, जहां मुख्यमंत्री इंजीनियर थे। लेकिन अब फर्जी डिग्री वाली की सरकार जिसमें बिजली प्रबंधन में पूरी तरह फेल हो रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।