14- 16 फरवरी तक 6 हजार बायर्स का होगा आगमन: सीपी शर्मा, अध्यक्ष, HHEWA | Bharat Tex 2025
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (13 फरवरी 2025): केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह (Union Textile Minister Giriraj Singh) ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में विश्व के सबसे बड़े टेक्सटाइल शो भारत टेक्स 2025 (Bharat Tex 2025) का भव्य शुभारंभ किया। 12 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट्स, हस्तनिर्मित मशीनों और टेक्सटाइल उद्योग की नवीनतम तकनीकों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में 110 से अधिक देशों से 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इसी कड़ी में टेन न्यूज की टीम ने भारत टैक्स 2025 के आयोजन के संबंध में HHEWA के अध्यक्ष सीपी शर्मा से विशेष बातचीत की।
HHEWA अध्यक्ष सीपी शर्मा से बातचीत के प्रमुख अंश
Q. भारत टैक्स 2025 में इतनी पवेलियन और गारमेंट की वेराइटी दिख रही है। इसपर आप क्या कहना चाहेंगे?
जवाब देते हुए सीपी शर्मा ने कहा कि IEML में लगा यह भारत टैक्स का दूसरा एडिशन है, जो 12 से 15 फरवरी तक चलेगा । इसमें एक साथ तीन एक्जीविशन लगे हैं। पहला हैंडीक्राफ्ट एक्जीविशन, जिसमें सभी हैंडक्राफ्ट लगे हैं, इसके अलावा मशीनरी प्रोडक्ट और केमिकल प्रोडक्ट के एक्जीविशन भी लगे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसका उद्घाटन किया है एवं डॉ राकेश कुमार जी का पूरा सहयोग है। डॉ राकेश कुमार भारत टैक्स के पार्टनर भी हैं। हमारे हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट वैल्फेयर एसोसिएशन के 70 से 72 स्टॉल लगे हैं। आगे सीपी शर्मा ने बताया कि इस बार काफी रीजनेबल रेट पर और डिस्काउंट रेट पर स्टॉल दिए गए हैं। जो 9000 का रेट था वह ₹3000 प्रति मीटर की दर से दिया गया है, ताकि छोटे निर्यातक को हमलोग आगे ला सकें। हम लोगों का जो आंकड़ा है उसके अनुसार 14 से 16 फरवरी तक लगभग 6000 खरीददार आने वाले हैं । सारे होटल बुक हैं, और इसकी शुरुआत हो गई है। लगभग डेढ़ सौ से 200 खरीददार अभी यहां आए हैं और सभी लोग खुश हैं छोटा-छोटा काम कर रहे हैं । अलग-अलग देशों से आने वाले आगंतुक पहले इंक्वारी करते हैं, तो अभी सबों का इंक्वायरी जारी है। पानीपत नोएडा, मुरादाबाद सहित सभी जगह के स्टॉल यहां लगे हैं। हम लोग चाहते हैं कि सबका व्यापार आगे बढ़े।
सीपी शर्मा ने नोएडा का प्रोडक्ट दिखाते हुए कहा कि यह सभी हैंड मेड नीलम कुशन नीलम आइटम एंड नेचुरल प्रोडक्ट कैन आइटम को दिखाया है। इस दौरान शर्मा ने बताया कि यहां पर एक ही स्टॉल पर हाथ से बनने वाले नेचुरल रूप से सभी प्रोडक्ट दिखाए गए हैं और साथ ही हैंड मेड ज्वेलरी भी है । इसमें यंग बचे आगे आ रहे हैं हम लोग भी चाहते हैं कि वह आगे आए और काम संभाले। आगे उन्होंने टेन न्यूज़ की टीम को पानीपत के हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट भी दिखाए।
नोएडा के एक अन्य प्रोडक्ट को दिखाते हुए कहा कि यह प्रोडक्ट ऐसा है जिसे युवाओं ने बनाया है और इसे भारत में ही अपने हाथों से बनाया है। यह प्रोडक्ट चाइना के प्रोडक्ट का टक्कर देने वाला है। जितने सस्ते में वह उपलब्ध कराते हैं उससे भी सस्ते में हम इसे उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें घर में उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट में चीन का मुकाबला भारत में भी कर रहा है। ऐसे प्रोडक्ट को डिस्प्ले करने का हमने इनको मौका दिया है और कम से कम रेट पर उपलब्ध कराया है।
इस दौरान पानीपत के स्टॉल संभाल रहे सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ABBS इंटरनेशनल के नाम से हमारा फार्म है जो 1993 से कार्यरत है। इसमें हम हैंडलूम चीज और कार्पेट वगैरह बनाते हैं। हमारा निटेड का बिजनेस लगा हुआ है । हमारा प्रोडक्ट दुनिया भर में जाता है। इस कड़ी में उन्होंने अपना बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट दिखाते हुए कहा कि यह भारत में हमारा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है। इस पर भारत सरकार ने 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगा दिया है और बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक असंतुलन से हमारे इस प्रोडक्ट को बाजार में लाने में और सहूलियत मिल रही है। आगे उन्होंने कहा कि भारत टेक्स का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है लेकिन इसे आगे और अच्छी तरह से इंप्लीमेंट करने की जरूरत है। पहला दिन रहा इसलिए उम्मीद के अनुरूप खरीददार तो नहीं आए लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कल से क्रेता जरूर आएंगे।

सुरेंद्र शर्मा ने आगे कहा कि यह मैन्युफैक्चरर के लिए अच्छी बात है कि उनको बिजनेस का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यही कहूंगा कि भारत सरकार की बहुत अच्छी सोच है कि जो भी खरीदार आए उसको सभी प्रोडक्ट एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाए, जिसके तहत इस भारत टेक्स की शुरुआत की गई है। लेकिन इस पर अभी भी काम करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कैंटन वेयर की उदाहरण दिए और कहा कि डेढ़ महीने तक चलने वाला वह आयोजन खरीददार के लिए अच्छा मौका लेकर आता है। उस दौरान खरीददार घर का काम छोड़कर वहां जरूर जाता है। मैं भारत सरकार से यही अपेक्षा करता हूं कि अपने ब्रैंड को कैंटन वेयर की तरह प्रोत्साहित करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह होगा भी, क्योंकि उनके साथ EPCH का स्टाफ है तथा सीपी शर्मा भी इस काम में सहयोग देते हैं। भारत सरकार इन दोनों के अनुभव का एडवांटेज भी ले सकती है। इस दौरान उन्होंने टेन न्यूज़ को धन्यवाद दिया कि हम उनके इस काम को आपके सामने दिखा रहे हैं।
पहले दिन का अनुभव शेयर करते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि मशीनरी का भी एग्जिबिशन शुरू हुआ है तो बायर अभी कुछ कम आए हैं। लेकिन फिर भी 350 से 400 खरीददार इन हाउस घूम रहे हैं हालांकि इसका भीड़ 14 से 16 फरवरी तक देखने को मिलने वाला है।
इंडिया एक्सपो मार्ट के इस एग्जिबिशन सेंटर को धन्यवाद देते हुए सीपी शर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी सुविधा है, जो पूरे विश्व को टक्कर दे रहा है। IEML आज फ्रंट फैट जैसे संस्थान को टक्कर दे रहा है। जो वहां सुविधा नहीं है वह सुविधा भी यहां पर उपलब्ध है। आज फाइव स्टार होटल तक यहां खुल गए हैं । पूरे सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक पर आधारित है। बहुत ही आसान पार्किंग हमारे यहां पर उपलब्ध है जो कि वहां पर नहीं है।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख हस्तियां शामिल
ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो 2025 के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ राज्यमंत्री पी मार्गेरिटा, गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और टेक्सटाइल मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन से भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।