ग्रेटर नोएडा में पुलिस-बदमाश आमने-सामने, मुठभेड़ में एक घायल समेत दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/08/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्गो टी-पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे। कुछ दूरी पर बाइक गिरने के बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुरादगढ़ी निवासी बंटी उर्फ मलिंगा (34) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। कॉम्बिंग के दौरान बंटी के साथी बबलू (32) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से भी .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से बरामद यामाहा R15 बाइक गुरुग्राम के सुशांत लोक ईस्ट जोन थाने में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। पुलिस बाइक चोरी के मामले के साथ-साथ आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि बंटी और बबलू पर 12 अगस्त की रात गांव के दो युवकों को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।