स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ अभियान, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/08/2026): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के अमर शहीदों और वीर जवानों के बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सेक्टर-96 स्थित मायानगर कॉलोनी के निःशुल्क शिक्षालय में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों के इतिहास से जोड़ना है। साथ ही, देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहा।

संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा ने बताया कि ‘एक दीया शहीदों के नाम’ अभियान के तहत देशभर के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और ऐतिहासिक स्मारकों पर एक दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि एक छोटा-सा दीपक उन वीर आत्माओं के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

आयोजकों ने देशवासियों से अपील की कि वे अभियान का हिस्सा बनकर अपने घरों में शहीदों के सम्मान में दीप जलाएं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर #EkDiyaShaheedonKeNaam हैशटैग के साथ साझा करें। संस्था का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से देशभर में शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान अनमोल सहगल, हर्षित ठाकुर, दक्ष चौहान, आर्यन शुक्ला, मनीष राणा, राहुल भारद्वाज, आशीष शर्मा, हर्ष नम्बरदार और निशु उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।