Greater Noida News (14/08/2026): बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात एक लकड़ी कटिंग की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के भीतर मौजूद दो युवक धुएं और दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए। दमकल विभाग की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में सीएनसी लकड़ी कटिंग का काम करने वाली दुकान में देर रात आग भड़क उठी। दुकान में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे परिसर को धुएं ने घेर लिया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकल टीम
घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस यूनिट को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि राहत एवं बचाव अभियान के दौरान किसी अतिरिक्त खतरे की आशंका न रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां फंसे दो युवकों को बाहर निकाला। दोनों उस समय अचेत अवस्था में थे। उनकी पहचान अल्तमस और अमन के रूप में हुई है।
एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। दुकान में मौजूद लकड़ी और अन्य सामग्री के कारण आग के तेजी से फैलने की बात सामने आई है।जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, शाहबेरी में सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।
आग पर पूरी तरह पाया गया काबू
दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। घटनास्थल पर कूलिंग और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई भी की गई, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। पुलिस और संबंधित विभागों की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ दुकान में सुरक्षा मानकों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।