पिता की हत्या कर नाबालिग ने मेट्रो के आगे कूदकर की खुदकुशी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/08/2026): नोएडा में 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर पिता की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। मामला फेज-3 थाना क्षेत्र के अजनारा समिति इलाके का है। पुलिस को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिला। जांच के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल फोन और कमरे की चाबी के आधार पर पुलिस को पूरे मामले की कड़ी मिली।

पुलिस के मुताबिक, राजू शर्मा (45) अपने इकलौते बेटे अमृत के साथ तिकोना पार्क के पास किराए के मकान में रह रहे थे। करीब तीन महीने पहले उनकी पत्नी अलग होकर चली गई थी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटे पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी थीं। पढ़ाई छूट जाने और घर से बाहर आने-जाने को लेकर रोक-टोक के कारण किशोर परेशान रहता था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के अमृत ने कथित तौर पर सोते समय कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने कपड़े बदले, सामान बैग में रखा और कमरे में ताला लगाकर वहां से निकल गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वह सुबह करीब छह बजे गढ़ी चौखंडी से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो किशोर के बैग से उसके पिता का मोबाइल फोन और कमरे की चाबी बरामद हुई। मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद किशोर की मां और चाचा मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि किशोर पिता की सख्ती और पढ़ाई छूट जाने को लेकर परेशान था।

इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर किराए के मकान पर पहुंची। चाबी से कमरा खोला गया तो अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। कमरे से किशोर के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कपड़ों समेत अन्य नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही, हत्या और खुदकुशी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।