रविदास जी की जयंती पर दिल्ली भाजपा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (12 फरवरी 2025): संत शिरोमणि रविदास जी की 648वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मोर्चे के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश, पूर्व लोकसभा सांसद अनीता आर्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान संत रविदास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधारक भी थे, जिन्होंने समाज को एकता, समानता और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि संत रविदास जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज के कल्याण के लिए कार्य करें और अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करें।

भाजपा SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को जोड़ने और भक्ति के माध्यम से जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का प्रेरणास्रोत है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने भी संत रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज सुधारक कार्यों और महान योगदान का उल्लेख किया।

इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महामंत्री लाजपत राय, रूपेश मेहरा, भाजपा दक्षिणी दिल्ली के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौटाला सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।