17 अगस्त को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्लाबोल, आंदोलन तेज करने की तैयारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा में किसानों ने 17 अगस्त को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में किसान एकता संघ की बैठक गुरुवार को दनकौर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता देशराज नागर ने की। इस दौरान आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रदर्शन में शामिल करने की अपील की गई।
किसान नेताओं का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने तीनों सीओ के साथ वार्ता कराने का भरोसा दिया था, लेकिन तय आश्वासन के बावजूद बातचीत नहीं कराई गई। किसानों ने इसे अधिकारियों की कथित वादाखिलाफी बताया और इसको लेकर नाराजगी जताई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदलने की चेतावनी भी दी गई है।
बैठक में चौधरी सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैंसला, जगदीश शर्मा, विक्रम नागर, पप्पे नागर, मेहरबान अली, उमरू प्रधान, ओमेंद्र खारी, मनीष कोच और जीतन नागर समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने आगामी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क कर अधिक संख्या में लोगों को जुटाने पर भी जोर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।