इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 का ग्रेटर नोएडा में आगाज | India Expo Mart

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/08/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार से इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह आयोजन 11 से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें बायोएनर्जी और स्वच्छ ईंधन से जुड़ी तकनीकों पर चर्चा होगी।

प्रदर्शनी का आयोजन इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बायोएनर्जी क्षेत्र में नई तकनीक, निवेश और व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में ए.के. शर्मा ने कहा कि भारत ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बायोएनर्जी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) उत्पादन में देश में अग्रणी है, जबकि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने मजबूत स्थिति बनाई है।

मंत्री ने कहा कि सरकार बायोएनर्जी सेक्टर को मजबूत करने के लिए नीतिगत सहयोग, आधुनिक तकनीक, निवेश और कुशल मानव संसाधन पर काम कर रही है। उन्होंने उद्योग जगत और निवेशकों से उत्तर प्रदेश में नई परियोजनाएं स्थापित करने और राज्य के साथ साझेदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के सुझाव पर सरकार विचार करेगी।

कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार गोयल, अवनीश कुमार अवस्थी, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार, UPNEDA के निदेशक रविंदर सिंह, ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी और प्राज इंडस्ट्रीज के यशोधन मनकामे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। एक्सपो में बायोफ्यूल, CBG, ऊर्जा उत्पादन और स्वच्छ तकनीक से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।