जर्जर भवनों पर नोएडा प्राधिकरण सख्त, 128 जनता फ्लैट खाली करने के निर्देश; 378 लोगों को नोटिस

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (12/08/2026): नोएडा प्राधिकरण ने शहर में जर्जर भवनों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग सेक्टरों में करीब 378 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

सेक्टर-31 के सी ब्लॉक में 128 जनता फ्लैटों की हालत बेहद खराब पाई गई है। प्राधिकरण ने इन मकानों को पहले ही जर्जर घोषित किया था। अब यहां रहने वाले लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके।

वहीं, सेक्टर-14, 15 और 19 में नालियों के ऊपर बनाए गए रैंप, स्लैब और अन्य निर्माण को लेकर भी नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के निरीक्षण में सामने आया कि कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण नालियों का रास्ता बाधित है। इससे बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और जलभराव की स्थिति बन रही है।

प्राधिकरण ने भवन मालिकों और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में संबंधित मामलों में धारा-10 के तहत नोटिस जारी किया जा सकता है। इसके बाद संपत्ति से जुड़े कई कार्यों की अनुमति भी प्रभावित हो सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतें मिली थीं, वहां निरीक्षण कराया गया था। इसी जांच के आधार पर जर्जर भवनों और जलनिकासी में बाधा बने अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ शहर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।