नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार को रफ्तार! दो नए कॉरिडोर की राह आसान, एजेंसी नियुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/08/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने एक और कदम बढ़ाया है। ग्रेटर नोएडा डिपो-बोड़ाकी और सेक्टर-142-बॉटनिकल गार्डन के प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए आरवी एसोसिएट को सलाहकार एजेंसी नियुक्त किया गया है। एजेंसी निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी के साथ-साथ गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन पर भी नजर रखेगी।

एनएमआरसी के अनुसार, सलाहकार एजेंसी की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होगी कि निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप हो। निर्माण के दौरान सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान में भी एजेंसी सहयोग करेगी। परियोजना के अलग-अलग चरणों में निर्माण कार्य का निरीक्षण और ऑडिट कर इसकी रिपोर्ट एनएमआरसी को सौंपी जाएगी। सलाहकार एजेंसी को इसके लिए करीब 75.56 करोड़ रुपये का भुगतान प्रस्तावित है।

ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक करीब 2.6 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है। इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी स्टेशन बनाए जाने की योजना है।

वहीं, सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक करीब 11.56 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाना है। इस रूट के जरिए बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-94 और सेक्टर-9 समेत कई प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।

दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत क्षेत्रों तक लोगों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी। सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति के बाद दोनों परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी और निर्माण संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।