परी चौक पर नया यू-टर्न तैयार, 2-3 दिन में शुरू होगा संचालन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/08/2026): ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नया यू-टर्न तैयार किया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस यू-टर्न को अगले दो से तीन दिनों में वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

नया यू-टर्न परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज को हटाकर बनाया गया है। यहां सामान्य पक्की सड़क के बजाय इंटरलॉकिंग टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है, जबकि डिवाइडर की जगह जर्सी बैरियर लगाए गए हैं। इससे जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकेगा।

इस यू-टर्न का सबसे अधिक लाभ नॉलेज पार्क आने-जाने वाले विद्यार्थियों और एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को मिलेगा। नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों के साथ-साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े आयोजनों के दौरान आने वाले हजारों लोगों को भी परी चौक का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

फिलहाल एक्सप्रेसवे से नोएडा, दिल्ली, आगरा, लखनऊ और कानपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परी चौक या आसपास के वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। नया यू-टर्न शुरू होने के बाद नोएडा की ओर से आने वाले वाहन परी चौक गोलचक्कर तक पहुंचे बिना निर्धारित स्थान से मुड़कर आगे जा सकेंगे। इससे परी चौक पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

वर्क सर्किल-4 के अधिकारियों के मुताबिक, यह यू-टर्न फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था की टेस्टिंग के लिए तैयार किया गया है। यदि व्यवस्था सफल रहती है तो इसे स्थायी रूप दिया जा सकता है। परी चौक से प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था से यहां लगने वाले जाम में कमी आने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी बड़े आयोजनों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के दौरान भी इस यू-टर्न का इस्तेमाल किया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।