Jewar News (10/08/2026): कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रास्ते में किसी कांवड़िये की कांवड़ टूटने या क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस तत्काल उसे नई कांवड़ उपलब्ध कराएगी, ताकि उसकी यात्रा बीच में न रुके।
पुलिस ने इसके लिए हरिद्वार और अनूपशहर से अतिरिक्त कांवड़ मंगाकर कांवड़ मार्गों पर अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित रखी हैं। थानों और अस्थायी पुलिस चौकियों पर पांच या उससे अधिक कांवड़ रिजर्व में रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर कांवड़िये को नई कांवड़ सौंपेंगे और उसे आगे की यात्रा के लिए रवाना करेंगे।
कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के साथ-साथ शिवभक्तों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। अस्थायी पुलिस चौकियों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।
इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की लगातार निगरानी और गश्त जारी है। रात के समय कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। वहीं, यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी आस्था और धार्मिक भावनाओं का भी पूरा सम्मान किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और संयम बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में श्रद्धालु नजदीकी पुलिसकर्मी, अस्थायी पुलिस चौकी या सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।