नोएडा जिला अस्पताल में गिरा सीलिंग फॉल, बाल-बाल टला बड़ा हादसा; अस्पताल के रखरखाव पर उठे सवाल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (08 अगस्त 2026): नोएडा के जिला अस्पताल में एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गायनोकोलॉजी विभाग के ऑपरेशन थिएटर (OT) की गैलरी में सीलिंग फॉल अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय सीलिंग का हिस्सा गिरा, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक, सीलिंग फॉल गिरने की घटना तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर के पास हुई। अचानक सीलिंग का हिस्सा नीचे गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी। हालांकि, किसी के मौजूद नहीं होने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।
बारिश के मौसम में अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरने की यह घटना अस्पताल की बिल्डिंग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासतौर पर ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थान के पास इस तरह की घटना मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है।
कई जगहों पर सीलिंग गिरने की शिकायतें मिलीं: CMS
मामले को लेकर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक झा से बात की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में फॉल सीलिंग गिरने के कई मामले अस्पताल प्रबंधन के संज्ञान में आए हैं।
डॉ. अशोक झा ने कहा कि जहां-जहां से सीलिंग गिरने की सूचना मिल रही है, वहां मरम्मत का काम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस समय गायनोकोलॉजी विभाग की OT गैलरी में सीलिंग गिरी, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।
फिलहाल बड़ा हादसा टल गया है, लेकिन अस्पताल में लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाएं यह सवाल जरूर खड़ा करती हैं कि बारिश शुरू होने से पहले अस्पताल की सीलिंग और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं का सुरक्षा ऑडिट क्यों नहीं किया गया?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।