Noida News (08/08/2026): नोएडा में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए धूप भी दिखाई दी। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बारिश के बीच उमस भी महसूस हो सकती है।
शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण नोएडा के कई सेक्टरों, गांवों और बाजारों में जलभराव की समस्या सामने आई थी। कई निचले इलाकों और आंतरिक सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। संबंधित टीमों की ओर से जल निकासी का काम किया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी समस्या बनी हुई है।
शुक्रवार को शहर में 29 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत बारिश करीब 3.9 मिलीमीटर रहती है। हालांकि, मानसून की कुल स्थिति अभी सामान्य से कम है। 1 जून से अब तक करीब 107 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा लगभग 248 मिलीमीटर है। यानी इस मानसून अब तक करीब 57 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के अलग-अलग दौर देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।