ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘पंच परिवर्तन’ प्रतियोगिता, छात्रों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (8 अगस्त 2026): ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के सहयोग से ‘पंच परिवर्तन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर, मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील जी, जिला संघचालक नौरंग सिंह, भारतीय पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी, फन जू टॉयज के सीईओ नरेश गुप्ता, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, प्रो. विवेक कुमार, प्रेरणा तथा विद्यालय की प्राचार्या अदिति बसु रॉय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं निर्णायकों का पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुशील जी, चित्रकला विशेषज्ञ अनीता कुमारी और कथक विशेषज्ञ दुर्गेश्वरी सिंह शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से निर्णायकों का अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन में उनके योगदान की सराहना की गई।

‘पंच परिवर्तन’ के जरिए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, आत्म-जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों को इन मूल्यों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पोस्टर से लेकर मॉडल तक दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

आयोजन के तहत पोस्टर निर्माण, मॉडल निर्माण और कला प्रदर्शन (सांस्कृतिक प्रस्तुति) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण, नवाचार, कलात्मक अभिव्यक्ति और समग्र प्रभाव जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया।

पोस्टर निर्माण में सैफायर हाउस प्रथम

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सैफायर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। एफ.एस. हाउस दूसरे स्थान पर रहा, जबकि टोपाज़ हाउस ने तीसरा और एमराल्ड हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

मॉडल निर्माण में एमराल्ड हाउस ने बाजी मारी

मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में एमराल्ड हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। रूबी हाउस दूसरे स्थान पर रहा। सैफायर हाउस और टोपाज़ हाउस ने क्रमशः तीसरा स्थान साझा किया, जबकि एफ.एस. हाउस चौथे स्थान पर रहा।

सांस्कृतिक प्रस्तुति में टोपाज़ हाउस अव्वल

कला प्रदर्शन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली। इसमें टोपाज़ हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमराल्ड हाउस दूसरे, एफ.एस. हाउस तीसरे, रूबी हाउस चौथे और सैफायर हाउस पांचवें स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आयोजकों की ओर से अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संचारी भट्टाचार्य और सुशीला के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।