स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कसी कमर, बनेंगे फीडिंग पॉइंट
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/08/2026): ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों और सेक्टरों में स्ट्रे डॉग की समस्या को लेकर होने वाले विवादों को सुलझाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहल शुरू की है। प्राधिकरण की ओर से अब हर गुरुवार को सोसाइटीवार बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी संबंधित पक्षों की मौजूदगी में आपसी सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट तय करने पर जोर दिया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन या एस्टेट मैनेजर और डॉग फीडर्स शामिल हो रहे हैं।
बैठक में सोसाइटीवासियों, डॉग फीडर्स और अन्य संबंधित पक्षों के बीच चर्चा कर आपसी सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
प्राधिकरण ने 31 दिसंबर 2026 तक 24 सोसाइटियों का तिथिवार शेड्यूल जारी किया है। 23 जुलाई को पहली बैठक आयोजित हुई थी। अब तक सेवियर ग्रीन आर्क, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन माइवुड सोसाइटी के साथ तीन बैठकें हो चुकी हैं।
अब अगली बैठक 13 अगस्त को टेकजोन-4 स्थित हिमालया प्राइड सोसाइटी के साथ दोपहर 1 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के छठे तल स्थित बोर्ड रूम में होगी। इसके बाद 20 अगस्त को जेपी ग्रींस, 27 अगस्त को येस सिटी सेक्टर-1, 3 सितंबर को गौर सिटी वन स्थित एआईजी पार्क एवेन्यू, 10 सितंबर को चाई-4 स्थित एटीएस ग्रीन पैराडिसो और 17 सितंबर को अम्रपाली गोल्फ होम सेक्टर-4 के साथ बैठक प्रस्तावित है।

इसके अलावा 24 सितंबर को एनटीपीसी आनंदम सोसायटी सेक्टर पी-3, 1 अक्टूबर को टेकजोन-4 स्थित पटेल नियो टाउन, 8 अक्टूबर को स्वर्ण नगरी की अफॉर्डेबल हाउसिंग सोसायटी, 15 अक्टूबर को निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू-2 सेक्टर चाई-4 और 22 अक्टूबर को ग्रीनवुड गवर्नमेंट वेलफेयर सोसायटी फेज-1 के साथ बैठक होगी।
29 अक्टूबर को सेंचुरियन पार्क सेक्टर टेकजोन, 5 नवंबर को अर्थकान कासा ग्रैंड-2 चाई-5, 12 नवंबर को ड्रीम वैली विला टेकजोन-4, 19 नवंबर को लोटस विला सोसाइटी जलपुरा विलेज, 26 नवंबर को सुपरटेक ईको विलेज-1 सेक्टर-1 और 3 दिसंबर को स्ट्रैटेजिक रॉयल कोर्ट सेक्टर-16 के साथ बैठक होगी।
वहीं, 10 दिसंबर को जेकेजी पाम कोर्ट सेक्टर-16सी, 17 दिसंबर को पंचशील सेक्टर-16बी, 24 दिसंबर को श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी सेक्टर-16बी और 31 दिसंबर को अंतरिक्ष गोल्फ लिंक सेक्टर-1 के साथ बैठक प्रस्तावित है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई है कि इन बैठकों के माध्यम से सोसाइटियों में डॉग फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने के साथ-साथ स्ट्रे डॉग को लेकर होने वाले आपसी विवादों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।