दिल्ली विधानसभा में गूंजा ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का उत्साह, महिलाओं ने CM रेखा गुप्ता का किया गर्मजोशी से स्वागत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (7 अगस्त 2026): दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हुई। इस अवसर पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा पहुंचीं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के प्रति अपना विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राजधानी की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं, जिसे इस पहल के प्रति महिलाओं के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें दिल्ली के विकास में समान भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आएगी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि योजना से मिलने वाला आर्थिक सहयोग उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
महिलाओं के उत्साह और मुख्यमंत्री के स्वागत से विधानसभा परिसर में योजना को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।