बारिश ने खोली नोएडा की पोल! सेक्टर-95 अंडरपास में 4 फीट पानी, एंबुलेंस फंसी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/08/2026): नोएडा में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सेक्टर-95 अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। यहां करीब 3 से 4 फीट तक पानी भर जाने से एक एंबुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। राहत की बात यह रही कि उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।

अंडरपास में पानी का स्तर बढ़ने के बाद एंबुलेंस के पहिए पूरी तरह पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को धक्का देकर निकालने का प्रयास किया। बाद में संबंधित टीम ने जनसेट लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई। जलभराव के कारण अंडरपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश का असर नोएडा के कई अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। सर्फाबाद, बरौला, सलारपुर और भंगेल में जगह-जगह जलभराव दर्ज किया गया। सुबह से जारी बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया, लेकिन निचले इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल भी उठने लगे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता लगभग 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

बारिश के बावजूद नोएडा में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। 1 जून से 6 अगस्त के बीच जिले में करीब 77.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा लगभग 244 मिमी मानी जाती है। यानी अब तक सामान्य से करीब 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।