नवरात्र में YEIDA की बड़ी सौगात, दो नई आवासीय भूखंड योजनाएं होंगी लॉन्च

टेन न्यूज नेटवर्क

Yamuna Authority News (05/08/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नवरात्र के दौरान दो नई आवासीय भूखंड योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें एक योजना श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए होगी, जबकि दूसरी योजना सामान्य श्रेणी के आवेदकों को ध्यान में रखकर लाई जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य अधिक से अधिक नए पात्र लोगों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना है।

नई योजना में इस बार पात्रता के नियमों में बड़ा बदलाव किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, जिन लोगों को पहले से नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यीडा की किसी भी आवासीय योजना में भूखंड आवंटित हो चुका है, उन्हें इस योजना में आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है, ताकि नए आवेदकों को प्राथमिकता मिल सके।

श्रमिक वर्ग के लिए प्रस्तावित योजना के तहत 40 वर्गमीटर के भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। लंबे समय से इस श्रेणी के लोगों को ऐसी योजना का इंतजार था। प्राधिकरण ने इसके लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और संभावना है कि यह योजना सेक्टर-5डी में शुरू की जाएगी। हालांकि, भूखंडों की अंतिम संख्या अभी तय नहीं की गई है।

इसके अलावा सामान्य श्रेणी के लिए बड़े आकार के आवासीय भूखंड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें 162 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल हो सकते हैं। आवेदन के लिए आय सीमा भी निर्धारित की जा सकती है। यीडा बोर्ड पहले ही करीब चार हजार भूखंडों की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नवरात्र के दौरान दोनों योजनाओं को आम लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।