जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के वर्षगांठ पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 August 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर कहा कि 5 अगस्त 2019 का दिन देश के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ था। उन्होंने कहा कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकीकरण के एक नए अध्याय में प्रवेश किया। पीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं और इसके बाद दोनों क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिला है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभाव से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और क्षेत्र में प्रगति की नई संभावनाएं खुली हैं।

पीएम ने कहा कि महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को भी अब भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दशकों तक अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया, वे अब समान अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उनके अनुसार, संविधान का पूर्ण क्रियान्वयन सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. मुखर्जी का आजीवन समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। गृह मंत्री के अनुसार, जिस भारत की परिकल्पना डॉ. मुखर्जी ने दशकों पहले की थी, उसका ऐतिहासिक साकार रूप 5 अगस्त 2019 को देखने को मिला।

अपने संदेश के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोनों क्षेत्रों का प्रत्येक नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें पूरा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।