बारिश आई, राहत नहीं! नोएडा में उमस ने किया परेशान

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/08/2026): नोएडा में बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि हवा में नमी अधिक होने की वजह से पूरे दिन उमस बनी रही। आसमान में बादल छाए रहने के साथ मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। करीब 80 प्रतिशत आर्द्रता और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बार मानसून के दौरान नोएडा में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। 1 जून से 4 अगस्त के बीच जिले में केवल 56.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य आंकड़ों की तुलना में करीब 76 प्रतिशत कम है। यही वजह है कि हल्की बारिश के बावजूद मौसम में अपेक्षित ठंडक महसूस नहीं हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त तक जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है और बीच-बीच में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 10 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।