जेवर के ईशान भाटी ने जोनल जूनियर बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (04/08/2026): जेवर क्षेत्र के अस्तौली गांव के युवा मुक्केबाज ईशान भाटी ने जोनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ईशान ने ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

ईशान की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। सोमवार को उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

ईशान किसान दीपक नंबरदार के पुत्र हैं। परिवार के अनुसार, उन्होंने कई वर्षों की मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी राजस्थान के सीकर स्थित गुरु कृपा स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई स्कूल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

ईशान के चाचा एवं पटेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित भाटी ने बताया कि परिवार लगातार उनका हौसला बढ़ा रहा है। वहीं किसान नेता सूरज भाटी ने कहा कि ईशान ने अपने प्रदर्शन से गांव और जेवर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ईशान का चयन राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब वह 8 अक्टूबर से गुरुग्राम में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे, जहां उनसे एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।