गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष Abhishek Sharma बोले, 2047 के विकसित भारत के संकल्प को करेंगे साकार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/08/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद की दादरी विधानसभा स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसहभागिता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ पश्चिमांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, निवर्तमान पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशौदिया, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दादरी में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जिले में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का अवसर है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे साकार करने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। यह अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी लक्ष्य को लेकर जनता के बीच काम कर रहा है।

अपने संबोधन के अंत में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और संगठन की एकजुटता से भाजपा आगामी समय में भी विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

कार्यक्रम का समापन भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।