‘2027 में फिर आएगी BJP सरकार’, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विकास कार्यों का रखा पूरा हिसाब
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/08/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद की दादरी विधानसभा स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसहभागिता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ पश्चिमांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, निवर्तमान पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशौदिया, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गौतमबुद्ध नगर आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्वांचल और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिले के विकास के साथ-साथ समाज के गौरव को बढ़ाने वाले कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि परी चौक के निकट स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित कराई गई और उनके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस योगदान को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय आईटीआई, सड़क चौड़ीकरण, खेल स्टेडियम, अस्पतालों के निर्माण और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कई विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास को नई दिशा देना है।
अपने संबोधन के अंत में विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता और संगठन के कार्यकर्ता मिलकर वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पुनः स्वागत करते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।