Uttar Pradesh News (04/08/2026): उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य में रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर और मुरादाबाद समेत पांच जिलों की 10 नई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं में कुल ₹1412.55 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे प्रदेश में आवासीय और व्यावसायिक ढांचे का विस्तार होगा।
यूपी रेरा की 207वीं प्राधिकरण बैठक में लिए गए इस निर्णय के तहत कुल 1632 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। प्राधिकरण का कहना है कि नई परियोजनाएं नियमानुसार विकसित की जाएंगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्वीकृत परियोजनाओं में गाजियाबाद सबसे आगे रहा है। जिले की दो बड़ी परियोजनाओं में करीब ₹957.20 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। वहीं गौतमबुद्ध नगर में तीन नई व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जहां 680 कॉमर्शियल यूनिट विकसित की जाएंगी। इससे निवेश के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
राजधानी लखनऊ में तीन नई परियोजनाओं के जरिए 215 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा। इसके अलावा गोरखपुर में एक मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज) परियोजना और मुरादाबाद में नई आवासीय परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। यूपी रेरा ने कहा है कि परियोजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, ताकि लोगों को समय पर और भरोसेमंद आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।