ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में आग, एडिशनल कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताई पूरी घटना
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/08/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप एवं इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट चल रही थी और बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। पुलिस और फायर विभाग ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा कई फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि फायर फाइटिंग के दौरान फैक्ट्री की साइड वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा और लोहे की भारी बीम आग बुझाने में जुटे फायरकर्मियों पर आ गिरी, जिससे पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मुख्य आरक्षी (चालक) और एक फायरमैन की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य तीन फायरकर्मियों का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है, हालांकि दो फायरकर्मियों के सिर में चोट आई है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दो फायरकर्मियों की शहादत पूरे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। विभाग शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच के लिए विभागीय आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के निर्माण का कार्य करती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।