इंदिरापुरम में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, कई लोगों ने उठाया लाभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (02/08/2026): कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में रविवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। द अशोक फाउंडेशन ने युवराज सिंह फाउंडेशन के सहयोग से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और कैंसर स्क्रीनिंग का लाभ उठाया।

शिविर के आयोजन में शिप्रा रिवेरा आरडब्ल्यूए (AOA) की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, संभावित जोखिम, बचाव के उपाय और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि यदि कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

द अशोक फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। उनकी टीम में डॉ. विवेक, प्रकाश कर्ण, विशाल गौतम, वरुण सक्सेना, सुयश प्रसाद, सुनील सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, पुनीत सक्सेना सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने शिविर के सुचारु संचालन और कैंसर जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, युवराज सिंह फाउंडेशन की ओर से डॉ. रितिका सिंह ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ जांच और परामर्श सेवाओं का नेतृत्व किया। उनकी टीम में डॉ. ज्योति दत्त, डॉ. पूजा जोशी सहित कई डॉक्टर और टेक्नीशियन शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग और परामर्श की जिम्मेदारी निभाई। लोगों ने चिकित्सकों की सेवाओं और मार्गदर्शन की सराहना की।

शिविर को सफल बनाने में शिप्रा रिवेरा एओए के पदाधिकारियों शिशिर कानूनगो, नागेश भट्ट, विवेक तिवारी, विवेक वर्मा, ललित नेगी, विवेक बंसल, सचिन सिंगला, श्रुति ठाकुर, सुमन वशिष्ठ, सीमा यादव, अनीता रावत, ज्योति भदौरिया और सारिका का उल्लेखनीय सहयोग रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद अनुज त्यागी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और टेक्नीशियनों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर द अशोक फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक निःशुल्क स्क्रीनिंग और सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन पहुंचाना है, ताकि किसी भी परिवार को देर से बीमारी की पहचान के कारण गंभीर नुकसान न उठाना पड़े।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।