Noida News (01/08/2026): सावन माह की कांवड़ यात्रा के बीच गाजियाबाद के मुरादनगर में आस्था और राजनीतिक संकल्प का अनोखा संगम देखने को मिला। नोएडा के सर्फाबाद निवासी और राज्य स्तरीय रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करते हुए मुरादनगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता और मुख्यमंत्री बनने की कामना के उद्देश्य से की जा रही है।
बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा शुरू की थी। भगवान शिव के समक्ष संकल्प लेने के बाद वह लगातार पैदल अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि जलाभिषेक के दौरान प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ-साथ अपनी मनोकामना भी भगवान शिव के चरणों में अर्पित करेंगे।
इस यात्रा में बॉबी यादव अकेले नहीं हैं। उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश सहित कई साथी भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान उनकी 201 लीटर गंगाजल वाली विशेष कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने अपने खेल जीवन में जीते गए पदकों को भी कांवड़ के साथ प्रदर्शित किया है, जिससे खेल और आस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है।
बॉबी यादव का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने संकल्प और विश्वास को व्यक्त करने का माध्यम भी है। उनका मानना है कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक मूल्यों से भी जुड़े रहना चाहिए। रास्ते भर श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को उत्सुकता से देखते रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।