दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल बस चालक पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/08/2026): ग्रेटर नोएडा में एक निजी स्कूल की 15 वर्षीय दिव्यांग छात्रा के साथ स्कूल बस चालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी है और सुनने-बोलने में दिव्यांग है। छात्रा की मां की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक लवकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शिकायत के अनुसार, बस चालक स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को सबसे अंत में उसके घर छोड़ता था। इसी दौरान वह कथित तौर पर उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता था। आरोप है कि चालक छात्रा को गलत तरीके से छूता, अभद्र इशारे करता, उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। छात्रा ने लंबे समय तक डर और अपनी दिव्यांगता के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। बाद में उसने इशारों के माध्यम से अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे, जहां छात्रा ने आरोपी चालक की पहचान की। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस संचालक को नोटिस जारी कर चालक की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज तथा यात्रा रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और शूटिंग टीम के साथ मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा सके।

परिजनों के अनुसार, छात्रा एक प्रतिभाशाली शूटिंग खिलाड़ी है और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक सहित कई पदक जीत चुकी है। हाल ही में उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल किया था। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जानकारी कोच के माध्यम से मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस और छात्रा के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।