यूपी पुलिस की दरोगा अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ में जीता स्वर्ण

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (01/08/2026): गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात सब-इंस्पेक्टर और जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी हेइडी क्वाच को रोमांचक मुकाबले में हराया। इस जीत के साथ उन्होंने यूपी पुलिस, अपने गृह राज्य त्रिपुरा और पूरे देश का गौरव बढ़ाया।

फाइनल मुकाबले की शुरुआत अस्मिता के लिए चुनौतीपूर्ण रही। शुरुआती बढ़त कनाडाई खिलाड़ी के पास थी और अस्मिता को पेनल्टी का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा, शानदार वापसी की और मुकाबले को बराबरी पर ले आईं। निर्धारित समय में फैसला नहीं होने पर मैच गोल्डन स्कोर तक पहुंचा, जहां अस्मिता ने बेहतरीन दांव लगाकर निर्णायक अंक हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद अस्मिता डे ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में मिली नौकरी ने उन्हें आर्थिक और मानसिक मजबूती दी, जिससे वह अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान दे सकीं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने दिवंगत पिता और अपने कोच को समर्पित करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा ने कठिन समय में भी आगे बढ़ने का हौसला दिया।

त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली अस्मिता पहले 800 मीटर दौड़ की खिलाड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने जूडो को अपना करियर बनाया। भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाली अस्मिता फिलहाल टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं। उनकी इस सफलता पर यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बधाई देते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।