नोएडा स्टेडियम को मिलेगा नया मैनेजमेंट, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी संभाल सकती है संचालन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (01/08/2026): सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के संचालन को अधिक आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण नई योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत पहली बार विदेशी निवेश (एफडीआई) वाली प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी को स्टेडियम के संचालन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्राधिकरण का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना, खेल गतिविधियों का विस्तार करना और स्टेडियम के संचालन में पारदर्शिता लाना है।

नई व्यवस्था में स्टेडियम की फीस पर पूरा नियंत्रण नोएडा प्राधिकरण के पास रहेगा। संचालन करने वाली कंपनी अपनी ओर से शुल्क में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकेगी। यदि फीस बढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। इससे खिलाड़ियों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

इसके साथ ही प्राधिकरण ने स्टेडियम में लंबे समय से संचालित हो रही विभिन्न खेल अकादमियों और एसोसिएशनों की समीक्षा भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ संस्थाओं के वर्षों से लगातार संचालन और टेंडर प्रक्रिया को लेकर सवाल सामने आए हैं। वहीं मनमाने शुल्क, खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी और पक्षपात जैसी शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्टेडियम का निजीकरण करना नहीं, बल्कि खेल प्रबंधन को अधिक पेशेवर और जवाबदेह बनाना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य में नोएडा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी अधिक सक्षम बन सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।