ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट और 450 LED लाइटों का शुभारंभ, 3.31 करोड़ की परियोजना से बढ़ी सुरक्षा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/08/2026): ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था स्थापित कर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान की है। सेक्टर में 21 हाईमास्ट लाइट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका औपचारिक शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 3.31 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
शुभारंभ कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, (आईबीए) उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, डॉ चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मासहित कई उद्यमी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
प्राधिकरण के अनुसार, उद्योगपतियों द्वारा लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने परियोजना को स्वीकृति प्रदान की और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के बाद अब पूरा औद्योगिक क्षेत्र अत्याधुनिक रोशनी से जगमगा उठा है।
परियोजना के तहत 16 मीटर ऊंचाई वाले 5 हाईमास्ट तथा 25 मीटर ऊंचाई वाले 16 हाईमास्ट लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूरे सेक्टर में 450 ऊर्जा दक्ष एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होने से सुरक्षा संबंधी चुनौतियां कम होंगी और औद्योगिक इकाइयों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत सुविधाएं किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं और इस प्रकार की परियोजनाएं निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ उद्योगों के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विकसित भारत के संकल्प और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष एस.के. शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष अजय राणा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, हर्ष तोमर, संजय पांचाल, राहुल त्यागी, राहुल नम्बरदार, सुभाष चौहान, संजीव चौहान, योगेन्द्र, विमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।