ग्रेटर नोएडा में विदेशी ड्रग्स की सप्लाई का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/07/2026): गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत की विदेशी ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम शैम्पेन एमडी, 75 ग्राम ओजी (कैलिफोर्निया वीड), 144 एमडीएमए एक्स्टेसी गोलियां, 63 ग्राम हैश, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को क्राउन एक्सपो से एक्सपो मार्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विदेशी ड्रग्स मंगाकर उन्हें स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों तक पहुंचाते थे। यह नशीले पदार्थ 3 से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर बेचे जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान निवासी कुलेसरा, दीपक कुमार निवासी सूरजपुर, शिवम कुमार निवासी फर्रुखाबाद हाल निवासी सेक्टर-82 नोएडा और बौबी निवासी हल्दौनी के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र 22 से 29 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कुछ समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक विदेशी ड्रग्स किस माध्यम से पहुंचती थी और इनके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।