कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा पुलिस हाई अलर्ट, 2500 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (30/07/2026): सावन माह के दौरान शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले से होकर गुजरने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। इस बार 2500 से अधिक पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
यात्रा से पहले पुलिस अधिकारियों ने जारचा क्षेत्र के चोना बॉर्डर और आसपास के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के पोलों पर सुरक्षा के लिहाज से विशेष लेमिनेशन कराया गया, ताकि करंट या अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके। साथ ही मार्गों की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
ज्वाइंट पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर से होकर आठ प्रमुख कांवड़ मार्ग गुजरते हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर जाते हैं। इसे देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे रूट की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क सक्रिय किया गया है और इसके संचालन के लिए अलग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी निगरानी राजपत्रित अधिकारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों और कांवड़ समितियों के साथ समन्वय बैठकें भी की हैं। यात्रा मार्गों पर आवश्यक कमियों को दूर कर दिया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अस्थायी पुलिस चौकियां भी बनाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।