बारिश ने बढ़ाई जेवर वासियों की मुश्किलें, सोसायटी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (29/07/2026): जेवर के सेक्टर-22डी स्थित एक आवासीय सोसायटी में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। बारिश का पानी बेसमेंट तक पहुंच गया, जिससे कई लिफ्टों का संचालन एहतियातन बंद करना पड़ा। इसके चलते फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सीढ़ियों के सहारे आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है। बेसमेंट में पानी जमा होने के साथ-साथ सीढ़ियों पर भी पानी बहने लगता है, जिससे फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोसायटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों और बिल्डर को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

निवासियों ने मांग की है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए, बेसमेंट को जलभराव से सुरक्षित बनाया जाए और लिफ्टों व सीढ़ियों से जुड़ी कमियों को जल्द दूर किया जाए। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में यह समस्या किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।