New Delhi News (29 जुलाई 2026): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और छात्रों को कानूनी एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) आगे आई है। इंडियन यूथ कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजा अहमद ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि संगठन ने प्रदर्शन के दौरान संकट में फंसे छात्रों और युवाओं की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम किया।
राजा अहमद के अनुसार, संगठन को कुल 1,080 कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें बड़ी संख्या संकटग्रस्त लोगों की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉल पर बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई गई।
उन्होंने बताया कि कई छात्राओं और महिलाओं ने ऑनलाइन ट्रोलिंग, घर जाकर डराने-धमकाने, उत्पीड़न और अन्य गंभीर शिकायतों की जानकारी दी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए और पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान की।
राजा अहमद ने आगे कहा कि जिन मामलों में कानूनी सहायता की आवश्यकता महसूस हुई, वहां इंडियन यूथ कांग्रेस की लीगल टीम ने पूरी तत्परता के साथ हस्तक्षेप किया। उनके मुताबिक, कुल 55 मामलों का संज्ञान लेकर उन्हें IYC की लीगल टीम को सौंपा गया है, जहां सभी मामलों का विधिवत समाधान करने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र, युवा या महिला को कानूनी और मानवीय सहायता से वंचित न रहने देना है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी तरह सहयोग जारी रखा जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।