नोएडा में फर्जी शेयर ट्रेडिंग रैकेट का शिकार बने रिटायर्ड कर्मचारी, ₹59 लाख की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/07/2026): नोएडा के सेक्टर-76 स्थित जेएम ऑर्किड सोसायटी में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे करीब 59 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जनवरी महीने में पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश आया। बातचीत के दौरान उन्हें एक कथित स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी से जोड़ दिया गया। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने दावा किया कि उनकी संस्था सेबी से पंजीकृत है और ऑनलाइन निवेश के जरिए कम समय में अच्छा लाभ दिलाया जाएगा।

ठगों ने पहले पीड़ित का एक मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराया और शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में करीब दस किस्तों में कुल 59 लाख रुपये निवेश के नाम पर जमा करा लिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपी संपर्क से बाहर हो गए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्ध बैंक खातों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी निवेश योजना के झांसे में आने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।