कलाधाम हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अलर्ट, खतरनाक जगहों पर सुरक्षा का घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/07/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में बच्चे की डूबकर हुई मौत से आहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सड़क पर या फिर उसके आसपास किसी भी तरह के गड्ढे को चिंहित कर तत्काल भरने, ढकने या फिर बेरिकेट करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने चेताया है कि अगर किसी जगह हादसा होता है तो उस एरिया के वर्क सर्किल टीम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए परियोजना विभाग व जल-सीवर विभाग की टीमें अपने वर्क सर्किल क्षेत्रों में हादसा संभावित एरिया को चिंहित कर उसे सुरक्षित बनाने में जुटी हैं। सभी वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक और उनकी टीम फील्ड में घूम कर दुर्घटना संभावित लोकेशनों को चिंहित कर सभी आवश्यक कदम उठा रही है। खुले मेनहोल को ढका जा रहा है। अब तक 100 से अधिक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के उपाय किए गये हैं। बैरिकेडिंग किए गए हैं। खुले ड्रेन को ढका गया है। सड़क किनारे ड्रेन को कवर किया जा रहा है। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत की जा रही है।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि सभी स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी वर्क सर्किल को अपने एरिया में हादसा संभावित स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।