जैन सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती पर CM रेखा गुप्ता ने क्या वादा किया

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27 जुलाई 2026): दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित देवस्य सिटी सेंटर, कड़कड़डूमा में श्री दिगम्बर जैन समाज एवं एकल महिला समाज द्वारा आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह एवं कलिंग चक्रवर्ती जैन सम्राट खारवेल की 2200वीं जन्म जयंती समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जैन समाज को बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने घोषणा की कि सम्राट खारवेल की 2200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष आयोजित होने वाले जैन समाज के सभी कार्यक्रमों में दिल्ली सरकार पूर्ण सहयोग और योगदान देगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें धार्मिक गुरुओं, संत-महात्माओं और जैन समाज के विद्वानों के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के निर्माण में सदैव प्रेरणादायी रहा है। इस अवसर पर सम्राट खारवेल के जीवन और योगदान पर आधारित एक फीचर फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

समारोह में आचार्य प्रज्ञ सागर मुनि ने अपने प्रवचन में कहा कि मंगल कलश स्थापना समारोह का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने बताया कि इसी अवसर से सम्राट खारवेल महागौरव वर्षायोग समारोह का शुभारंभ भी हो रहा है। आचार्य ने कहा कि सम्राट खारवेल भारतीय इतिहास के गौरवशाली महापुरुष थे और उनकी 2200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली सहित पूरे देश में वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज के प्रधान सतीश चंद्र जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, प्रियांशु जैन तथा मीडिया संयोजक टीनू जैन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन पद पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता निर्मल जैन की नियुक्ति पर अभिनंदन किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में सांसद ललित गांधी, विधायक अनिल गोयल, संजय गोयल, अरविंद सिंह लवली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।