नई दिल्ली (10 फरवरी 2025): दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक दिल्ली में बुलाई है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं राजौरी गार्डन से नव निर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा बयान दिया है। सिरसा का आरोप है कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके पद से हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।
सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में कई वादे किए थे, जैसे महिलाओं को ₹1000 देने का वादा, लेकिन वह इसे पूरा करने में नाकाम रहे। इसके अलावा, नशा मुक्ति अभियान में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए और पंजाब की स्थिति और बिगड़ गई है। सिरसा का दावा है कि अब केजरीवाल पूरी असफलता का ठीकरा भगवंत मान पर फोड़ना चाहते हैं।
सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को यह कहने के लिए मजबूर किया है कि वह ‘अच्छे आदमी’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। इसका उद्देश्य भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाना और खुद को पार्टी में नेतृत्व का चेहरा बनाना है। इससे पहले भी पार्टी के अंदर कई बार नेतृत्व को लेकर विवाद सामने आए हैं, और सिरसा का यह बयान इस विवाद को और तूल दे सकता है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर AAP और भगवंत मान का क्या रुख रहता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।