Noida News (25/07/2026): सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण कांवड़ मार्गों पर पेड़ या टहनियां गिरने की आशंका को देखते हुए वन प्रभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। विभाग का दावा है कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करेगी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम के संचालन के लिए दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन्हें यात्रा अवधि तक हर समय सक्रिय रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के कार्रवाई की जा सके।
विभाग ने बताया कि कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों की जानकारी पहले ही संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। यदि किसी स्थान पर पेड़ या बड़ी टहनी गिरने की सूचना मिलती है तो संबंधित टीम को तुरंत रवाना किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि 10 से 15 मिनट के भीतर मार्ग को बाधा मुक्त कर दिया जाए।
वन विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है। विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर भी नजर रखे हुए है, ताकि खराब मौसम के दौरान किसी भी संभावित बाधा को समय रहते दूर किया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।