ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुनी सेक्टर-2 वासियों की शिकायतें, जल्द होगा समाधान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/07/2026): ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-2 के ए और बी ब्लॉक का दौरा किया, जहां स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर सभी आवासीय सेक्टरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के लिए प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी तथा जल-सीवर विभाग की संयुक्त टीमें गठित की हैं, जो लगातार विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण कर रही हैं। शुक्रवार को प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, प्रभात शंकर, विनोद शर्मा और प्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता सहित अधिकारियों ने सेक्टर-2 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर के ए और बी ब्लॉक के प्रतिनिधियों ने मुख्य गेट और मुख्य मार्ग पर ठेली-रेहड़ी वालों के अतिक्रमण को हटाने, पार्कों और ग्रीन बेल्ट के बेहतर रखरखाव, नालियों की नियमित सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के समाधान, जर्जर बिजली के पोल बदलने, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर में जर्जर बिजली के पोल बदलने और पार्कों में हाईमास्ट एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।