छात्र आंदोलन में ‘क्रिमिनल रिकॉर्ड’ वालों की एंट्री? दिल्ली पुलिस ने 2,000 से ज्यादा लोगों की पहचान का किया दावा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 जुलाई 2026): दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, Facial Recognition System (FRS) कैमरों की मदद से जंतर-मंतर पहुंचने वाले 2,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान अब तक 130 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि करीब 65 छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। इस मामले में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर और उसके आसपास औसतन 10,000 लोग मौजूद हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस FRS कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से प्रदर्शन स्थल पर आने वाले लोगों की पहचान कर रही है। जिन लोगों की पहचान की गई है, उनके रिकॉर्ड का सत्यापन और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।