New Delhi News (25 July 2026): देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विवादों के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की मंजूरी के बाद क्राइम ब्रांच के तहत एक विशेष स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। यह टीम सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक, नकल और अन्य संगठित अपराधों की विशेष जांच करेगी। माना जा रहा है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रखने की दिशा में यह एक अहम पहल है।
नई एसटीएफ पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत काम करेगी। इसके अधिकार क्षेत्र में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, आईबीपीएस, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सहित केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाएं शामिल होंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य परीक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों की जांच भी यही टीम करेगी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार एसटीएफ केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अभियोजन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल कराने और अदालतों में शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में भी काम करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य परीक्षा से जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना, दोषियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाना और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकना है।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब नीट पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षा घोटालों को लेकर देशभर में बहस जारी है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे माहौल में दिल्ली पुलिस द्वारा एसटीएफ का गठन परीक्षा संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।